फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: फाल्गुन मास हुआ शुरू, ब्रज के मंदिरों में होली का खुमार; छाई रंगों की मस्ती

Thu, 13 Feb 2025 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फाल्गुन माह की शुरूआत के साथ ही ब्रज के मंदिरों में रंगों की होली का खुमार छाने लगा है। मंदिरों में फूल और गुलाल से होली के साथ ही रसिया, धमार और गीत सुनाई देंगे। ब्रज नगरी में कई देश के श्रद्धालु पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन
मथुरा। मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में होली के रसिया गायन करते भक्त। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में फाल्गुन मास की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। ऐसे में ब्रज के मंदिरों में होली का खुमार और सिर चढ़कर बोलने लगेगा। ब्रज की 40 दिवसीय होली में यहां पर फागोत्सव में 700 क्विंटल से अधिक गुलाल उड़ेगा और फूलों की होली खेली जाएगी। मंदिरों में फूल और गुलाल से होली के साथ ही रसिया, धमार और गीत सुनाई देंगे। ब्रज नगरी में कई देश के श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन


होली की मस्ती ब्रज के लोगों के साथ देश के कोने-कोने से आए भक्तों पर चढ़ने लगी है। लाडली जी महल में रोजाना गुलाल के रंगों में भक्त रंगे नजर आएंगे। इसके साथ ही नंदगांव बरसाना की लठामार होली की तैयारियां की शुरूआत हो गई हैं। फाल्गुन मास में होली के रंगों में मथुरा नगरी रंगने लगी है। मंदिर के महंत ने बताया कि द्वारिकाधीश मंदिर में माघ पूर्णिमा पर होली का डांढा गाढ़ने के साथ रसिया के गीतों का गायन का शुभारंभ हो गया।

मंदिर प्रांगण में ढप की तान पर रसिया मंडल के पदाधिकारी ठाकुरजी को रसिया सुनाए गए। मंदिर में गुलाल की होली भी हुई। उधर, नंदगांव के मंदिरों में धमार गायन शुरू होगा। इस दौरान रंगन रंगिलौ बहु रंगन रंगिलौ इत गुण निधि राधा गोरी उत सांवरो, गोरी आयो फाल्गुन मास खेल तू रसिया ते होरी आदि धमारों का गायन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें