फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में फर्जी सिम सौदे का खुलासा, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 410 ग्राम अवैध गांजा और 9 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 25 मार्च की रात नगला अकातिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान ग्राम कर्मों, थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) निवासी राहिल (35) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह क्षेत्र में कुछ लोगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने आया था। जांच में नगला अकातिया निवासी साकिर और सामुद्दीन के नाम सामने आए हैं, जिनको सिम कार्ड दिए जाने थे।
जांच कर रही है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, एसआई चौधरी सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल विकास भाटी और सचिन शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें