फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन। यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान सोमवार को गुरु कार्ष्िण इंटर कॉलेज महावन में स्थानीय सचल दल ने फर्जी छात्र को पकड़ लिया। वह दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए फर्जी छात्र को पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। गुरु कार्ष्िण इंटर कॉलेज महावन में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. संजय शर्मा सहित आंतरिक सचल दल में शामिल शिवकुमार निगम, संजय वर्मा, विश्वंजय सिंह एवं प्रीति पांडेय विभिन्न कक्षा कक्षों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कक्ष संख्या दस में एक परीक्षार्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वह अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया है।
उसने काफी समय तक अपना नाम और पता बताने में आनाकानी की। काफी पूछताछ के बाद उसने अपना नाम अभिषेक निवासी दघेंटा बलदेव बताया, जो गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज हथोड़ा बाग बलदेव के छात्र संजीव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना के पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए छात्र को पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें