फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से बड़ी खबर: फर्जी आईडी से सैन्य क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश, दो गिरफ्तार; लैपटॉप संग ये दस्तावेज मिले

Thu, 27 Aug 2026 10:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में फर्जी आर्मी पहचान पत्र के जरिए सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, आधार कार्ड, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी आर्मी पहचान पत्र तैयार कर सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश करने पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और थाना सदर बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में विभिन्न दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने आर्मी एरिया में प्रवेश का प्रयास करते हुए कोसीकलां के खरोट गांव निवासी राजाराम (23) को फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा था। इस संबंध में सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पूछताछ और जांच के दौरान फर्जी पहचान पत्र तैयार करने में अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव बलरामपुरा माजूपूरा, हाल पता बुलंदशहर के मैना मौजपुर शिव नगर कॉलोनी निवासी आकाश कुमार का नाम प्रकाश में आया।

संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को क्लेंसी इंटर कॉलेज से बिजलीघर जाने वाले कच्चे रास्ते से आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, छह जाति प्रमाणपत्र, छह निवास प्रमाणपत्र, सात मार्कशीट, 12 आधार कार्ड और मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सैन्य क्षेत्र में प्रवेश के प्रयास से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें