फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कड़ाके की सर्दी में नहीं डिग रही आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भीड़ जमा हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को रोक-रोककर मंदिर में भेजना पड़ा।
विज्ञापन

बैरियरों पर भीड़ को रोके जाने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ में कुछ बुजुर्ग परेशान हुए तो दुकानदारों ने उन्हें अपने यहां बैठा लिया। रविवार को मंदिर के प्रवेश मार्ग विद्यापीठ और जुगलघाट से लेकर मंदिर चबूतरे तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में माला और प्रसाद अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं के रुकने से व्यवस्थाएं प्रभावित होती रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें