विद्यादेवी जिंदल स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मिस्टर जिंदल निशांत और मिस जिंदल लतिका अग्रवाल को चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आल्विन पिन्टो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की विदाई के अवसर पर विद्यार्थियों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य आल्विन पिन्टो और उपप्रधानाचार्य सिस्टर शबीना टोपो ने कहा कि जो छात्र आज जा रहे हैं, वे कल स्कूल का नाम रोशन करेंगे। ऐसे कार्यक्रमों से मेलजोल की भावना बढ़ती है।
डायरेक्टर एचएस चौधरी, विनोद शर्मा ने कहा कि वह ऊंचाइओं पर पहुंचें और ईमानदारी, लगन से काम करें जिससे राष्ट्र का नाम ऊंचा हो सके।
हेड ब्वॉय प्रतीक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुरेश शर्मा, राकेश, भूपेंद्र, संजय, विकास भारद्वाज, एनपी मैथ्यु, मनोज, सीमा सिंह, भारती, जयश्री आदि मौजूद रहे।