फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल धाम में आयोजित पांच दिवसीय मेले में कृषि विभाग लगाएगा 70 स्टाल

Sun, 21 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजन के लिए विशेष तैयारियां जारी हैं। इस बार 100 से अधिक सरकारी और अर्द्ध सरकारी उपक्रमों की स्टाल सजाने की योजना है। इसमें कृषि और खादी ग्रामोद्योग प्रमुख भूमिका निभाएंगे। मेले की शुरुआत 25 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन


फरह के गांव नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में पांच दिवसीय जन्मोत्सव मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फरह क्षेत्र के ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए तीन दिवसीय मेला को इस बार पांच दिवसीय कर दिया गया है। मेला के दौरान जिन सरकारी उपक्रमों का योगदान रहेगा उनकी सहमति मिल गई है।

इसमें कृषि विभाग सबसे बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। कृषि योजनाओं से जुड़ी 70 स्टॉल यहां लगाई जाएगी। इसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी योजनाओं का प्रदर्शन होगा। इस दौरान किसानों के लिए मृदा परीक्षण से लेकर उपकरण खरीद की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ किसानों को नई तकनीकी से अवगत कराएंगे। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग मेला में 26 स्टॉल लगाने जा रहा है। इसमें खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न केंद्रों पर  उत्पादित सामान यहां मिलेगा। इनके अलावा केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान और वेटरनेरी विश्वविद्यालय सहित मथुरा रिफाइनरी भी मेला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

दीनदयाल धाम के प्रचार प्रमुख प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि जन्मोत्सव की शुरूआत 25 सितंबर को होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी उपक्रमों के साथ प्राइवेट दुकानदार भी मेला के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम तय हो चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें