फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सड़क हादसा: एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Tue, 04 Jan 2022 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के नौहझील-मांट मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव बिजौली के निकट एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट क्षेत्र में नौहझील-मांट मार्ग पर सोमवार को गांव बिजौली के निकट एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग 15 मिनट तक जाम लगाए रखा। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर तीन बजे वीरेंद्र सिंह पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी गांव लोह करेरा सिकंदरा आगरा मां लीलावती को साथ लेकर बाइक से नौहझील की तरफ से मांट की ओर जा रहा था। मांट की तरफ से जा रही एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए। एंबुलेंस चालक टक्कर मारने के बाद भागने लगा तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस की मदद समय पर न पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने नौहझील-मांट मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने बताया कि इलाज के दौरान मां-बेटे ने दम तोड़ दिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें