फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्क्रीन की लत से बिगड़ रही आंखों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डिजिटल दौर में बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की आंखों की सेहत बिगाड़ रहा है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के उपयोग के चलते आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और धुंधलापन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन शिकायतों को लेकर रोजाना करीब 90 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यह समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही बल्कि बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई, मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने स्क्रीन के सामने बिताया जाने वाला समय बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर आंखों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कल्पनत तिवारी ने बताया कि आंखों में सूखापन (ड्राई आई सिंड्रोम) के मामलों में वृद्धि हुई है। साथ ही आंखों में जलन, लालिमा, दर्द, भारीपन और सिरदर्द की शिकायत भी आम हो गई हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र राठौर ने बताया कि लगातार स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखने से पलक झपकने की दर कम हो जाती है। इससे आंखों में नमी की कमी हो जाती है और सूखापन बढ़ता है। सलाह दी कि स्क्रीन का उपयोग करते समय 20-20-20 नियम अपनाएं, यानी हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें। इसके अलावा आंखों को नियमित रूप से आराम देना, पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा है कि बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करें और उन्हें आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें