फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग पर दुख जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग पर ब्राह्मण महासभा ने दु:ख व्यक्त किया है। व्यास घेरा स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित कर महासभा ने केंद्र सरकार से कोई ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि जब से सरकार ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में पुन: स्थापित करने का निर्णय लिया है तब से आतंकवादियों ने हिंदुओं को निशाना बनाकर मारना प्रारंभ कर दिया है। सरकार को तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि कश्मीर के कुलगाम में बैंक में घुसकर राजस्थान के रहने वाले मैनेजर विजय कुमार को गोली मार कर निर्मम हत्या की गई है। मंगलवार को ही आतंकवादियों ने कुलगाम में ही एक सरकारी स्कूल की टीचर रजनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बडगाम में तहसील परिसर में घुसकर कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

लगातार हो रही हिंदुओं की हत्याओं से देशभर में रोष का माहौल है। सरकार को अविलंब आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पूर्व कश्मीर में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आचार्य ब्रजमोहन खांडल, आनंदवल्लभ गोस्वामी, महेश भारद्वाज, वंशी तिवारी, गोपाल शरण शर्मा, रविकांत गौतम, गोविंद पचौरी, रमेशचंद्र विधिशास्त्री, गोविंद बौहरे एवं ब्रजेश कुमार शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें