फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का हाल: फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाइयां, एक विद्यालय मिला बंद; हालत देख BSA चौंक गए

Tue, 21 Jul 2026 02:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फरह ब्लॉक के स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान बीएसए को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। एक स्कूल बंद मिला, जबकि दूसरे स्कूल के फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाइयां पाई गईं।
विज्ञापन
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे बीएसए को यहां गंभीर अनियमितता मिली हैं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय भीमनगर पूर्णतः बंद पाया गया। गुस्साए बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ का वेतन/मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यही नहीं, प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में बच्चों के लिए रखे गए फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायरी दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन


बीएसए रतन कीर्ति सर्वप्रथम फरह ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भीमनगर का निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूल बंद मिला। इसे देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने विद्यालय के स्टाफ का वेतन और मानदेय रोकने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय जोधपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में भी निरीक्षण के दौरान भारी कमियां और लापरवाही उजागर हुई। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी फरह को इस मामले की विस्तृत जांच कर तीन दिन में आख्या सौंपने के निर्देश दिए गए।

प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में फर्स्ट-एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाइयां मिलीं और खेल सामग्री अलमारी में बंद पाई गई। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में परिसर में गंदगी, शौचालय का खराब रखरखाव और मध्यान्ह भोजन योजना में घोर अनियमितता देखने को मिली, जहां छात्र अलग बर्तनों का उपयोग कर रहे थे। दोनों ही स्कूलों में शिक्षक डायरी, लेसन प्लान और एकेडमिक कैलेंडर का अभाव पाया गया। बीएसए ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को तीन कार्य दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें