आगरा कैंट स्टेशन पर बिछड़े बच्चे को रेलवे ने मिलाया परिजनों से, लौटी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अपनी मां से बिछड़े एक मासूम को रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों से मिला दिया गया। सूचना मिलते ही डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसकी देखभाल कराई। इसके बाद वह पूछताछ केंद्र पहुंचे और उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से बच्चे के परिजनों तक सूचना प्रसारित कराई। कुछ ही देर में उद्घोषणा सुनकर परेशान परिजन पूछताछ केंद्र पहुंचे। बच्चे को सकुशल देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बच्चे और परिजनों के मिलते ही भावुक माहौल बन गया। परिजनों ने डीएसएस और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।