फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे की हत्याः घर से होली खेलने निकला था, रास्ते में रोका, पीटा, विरोध पर सिर में मारी गोली

Wed, 08 Mar 2023 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर आईजी और एसएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
मृतक संदीप (फाइल फोटो), जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में होली उत्सव के बीच पूर्व प्रधान के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


घटना छाता कोतवाली क्षेत्र के बहरावली गांव की है। यहां बुधवार की सुबह करीब सुबह 9.30 बजे पूर्व प्रधान गंगाधर का बेटा संदीप अपने मित्रों के साथ पड़ोस के ही रामहेत के घर पर होली खेलने जा रहा था। इसी समय रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही धर्मवीर, पिंकू, साबिर और शाहिद ने तमंचा व लाठी डंडों से संदीप पर हमला बोल दिया। आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसे पीटने लगे।

जान बचाने को छत पर चढ़ गया

संदीप अपनी जान बचाने को परभाती की छत पर चढ़ गया। संदीप के साथी बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे। लेकिन वह नहीं मानें। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धर्मवीर ने तमंचा से संदीप पर फायर झोंक दिया। गोली उसके सिर में को भेद गई। वह छत पर गिर गया और तड़पने लगा। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख चारो आरोपी भाग गए। 

आईजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना

खबर पाकर गंगाधर भी मौके पर पहुंचे। वह बेटे को के.डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने कोतवाली घेराव कर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आईजी और एसएसपी शैलेश कुमार पांडे थाना पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया। 

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया

इसके बाद वह लोगों को लेकर गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन व ग्रामीण माने। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें