फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज के कण-कण से होती है भगवान की अनुभूति

विज्ञापन
गांव फालैन में प्रहलाद मंदिर पर डाॅ. अमिता बिरला सहयात्रियों के साथ।
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ब्रज के हर कण में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की अनुभूति होती है। यहां आकर उनका सानिध्य स्वतः मिल जाता है और तन मन प्रफुल्लित हो उठता है। यह अनुभव लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता बिरला ने प्रह्लाद नगरी कहे जाने वाले गांव फालैन में स्थित प्रह्लाद जी मंदिर में दर्शन के दौरान सांझा किए।
विज्ञापन


उनके आने की सूचना पर स्वागत के लिए ग्रामीण एकत्रित हो गए। उनका चंदन और पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान कैलाश चंद ने प्रह्लाद कुंड के पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने इस पौराणिक स्थल को संवारने की मांग भी उनके समक्ष रख दी। ग्रामीणों के भाव पूर्ण स्वागत और प्रह्लाद जी के दर्शन कर डाॅ. बिरला और उनका सहयोगी दल प्रसन्न नजर आया।

उन्होंने ग्रामीणों द्वारा ब्रज की संस्कृति को सहेजकर रखने के प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने गांव में अपने दल के साथ आधा घंटे से अधिक का समय बिताया। उन्होंने यहां होली पर होने वाले पंडा मेला के बारे जानकारी ली और धधकती होलिका से निकलने के लिए तप पर बैठे संजू पंडा को प्रणाम कर दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें