फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठंड भी नहीं रोक पाई बिहारीजी के भक्तों के कदम

विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। - फोटो : ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को कंपकंपाती ठंड भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लग गई। मंदिर की गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह होल्डिंग एरिया पर रस्सियों की मदद से रोक-रोककर उन्हें मंदिर की ओर भेजा। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं को आराध्य के सहज दर्शन हो सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह कोहरा छाने और कड़ाके की ठंड के बावजूद ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ऊनी कपड़ों में ठिठुरते हुए श्रद्धालुओं के पग मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। मंदिर के दो प्रवेश द्वारों के सामने सीढ़ियों से लेकर जुगलघाट तिराहा एवं विद्यापीठ चौराहा तक भीड़ को नियंत्रित करने लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों ने रस्से लगाकर कुछ समय के अंतराल में श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर छोड़ा।
कतारबद्ध हाथ में फूलमाला और प्रसाद लिए खड़े श्रद्धालु आराध्य के दर्शन का इंतजार करते दिखे। इस दौरान कई श्रद्धालु तो म्यूजिक सिस्टम अपने साथ लेकर पहुंचे। भक्ति संगीत की धुन पर वह झूमते नाचते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि नए साल के बाद भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। सुबह से रात पट बंद होने तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शनिवार और रविवार को छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें