फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोली लगने के बाद भी जिंदगी के लिए हेमेंद्र ने लड़ी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग ने गोली लगने के बाद भी जिंदगी के लिए जंग लड़ी। पहले भागकर उन्होंने जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना देने के लिए 112 पर भी फोन किया लेकिन अंत में हेमेंद्र जिंदगी हार गए और मौत जीत गई।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में रहने वाले परिवार ने गोली लगने के बाद हेमेंद्र की चीखने की आवाज सुनी थी। जब परिवार बाहर आया तो देखा हेमेंद्र मंदिर की तरफ दौड़ रहे थे। गोली लगने के बाद भी उन्होंने जान बचाने के लिए 50 मीटर दूरी खुद ही दौड़कर तय की। साथ ही परिवार की एक महिला को गोली लगने की जानकारी दी और गिर गए।

महिला ने बताया कि यहां उन्होंने अपना मोबाइल फोन निकालकर पुलिस से संपर्क करने के लिए 112 भी डायल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। पेट से खून बहता देख महिला ने उन्हें अपनी चुन्नी दी, जिसे उन्होंने पेट से बांध लिया था लेकिन इसके तुरंत बाद ही हेमेंद्र बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें