फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के बाद अब 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने जा रहा है। इसके लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1800 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च को खत्म हुई और 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने जा रहा है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा और किशोरी रमण इंटर कॉलेज को इंटर तथा चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज और ब्लैक स्टोन उमा विद्यालय को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने परीक्षकों की सूची भी जारी कर दी है। इसकी सूचना संबंधित परीक्षकों के साथ मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को भी दे दी है। डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड से प्राप्त दिशानिर्देशों की जानकारी केंद्र प्रभारियों को दे दी गई है। उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर मौजूद हैं।
सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
जनपद में सीबीएसई से जुड़े विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इस बार 22 केंद्रों पर 18156 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें परीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड के स्तर से लगाई गई है। इसमें बोर्ड ने परीक्षक संबंधी आदेश की अवहेलना करने पर विद्यालयों पर जुर्माना लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें