फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, डेमो देते समय उठने लगा धुआं; लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 04 Jul 2026 12:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में डेमो के दौरान एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद बैटरी में धमाके होने लगे। चालक समय रहते कार से कूद गया, जबकि फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ओमेक्स इंटर्निटरी के सामने शुक्रवार को एक इलेक्ट्रिक (ईवी) कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ईवी कार का डेमो देने के लिए वहां आया था। इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। चालक ने तत्काल वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी जिससे वह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

लेकिन ईवी कार होने के कारण बैटरी में धमाके होने लगे और आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस ने एक तरफ का यातायात भी रोक दिया था, जिससे कोई हादसे को शिकार न हो जाए। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें