जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधार्थ लगाया गया एस्केलेटर बुधवार को एक बार फिर खराब हो गया। तकनीशियन की टीम ने इसे सही कर चालू किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यात्रियों को इसकी सुविधा नहीं मिल सकी। जबकि अभी इसका उद्घाटन हुए मात्र पांच दिन बीते हैं।
28 मई शनिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर का उद्घाटन किया था, ताकि स्टेशन पर ओवरब्रिज पर चढ़कर अन्य प्लेटफार्म की ओर जाने वाले बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग रेल यात्रियों को परेशानी न हो। यह एस्केलेटर बुधवार सुबह करीब 12 बजे खराब हो गया।
इसके बंद होने के बाद बुजुुर्ग और महिला रेल यात्रियों को ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए रैंप का ही सहारा लेना पड़ा। जानकारी मिलने पर स्थानीय अधिकारी टेकभनीशियन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद इसे फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया।
28 मई को शुभारंभ के बाद भी शाम को ही एस्केलेटर खराब हो गया था और करीब दो घंटे बाद शुरू हो सका था। तब से अब तक यह तीन बार खराब हो चुका है। इससे इसकी गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।