फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में ईपीएफ कमिश्नर का छापा

Sat, 11 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ईपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की टीम ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा। यहां वर्ष 2011 से ठेकेदारों से पीएफ काटने का प्रमाण पत्र लिए बिना ही भुगतान हो रहा था। टीम के अफसर सभी रजिस्टर, पत्रावली अपने साथ ले गए हैं। 
विज्ञापन


आयुक्त विश्वजीत सागर के नेतृत्व में टीम शाम करीब चार बजे नगर पालिका में पहुंची। यहां अफसरों ने पालिका में कार्यरत कर्मचारियों, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते की जानकारी ली। 

आयुक्त ने पालिका के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार से पूछा कि जिन ठेकेदारों को पालिका भुगतान कर रही है, उनके द्वारा कराए गए कार्यों में लगे श्रमिकों का पीएफ काटा जा रहा है। इस पर ईओ ने अनभिज्ञता जताई। इस पर टीम ने 2011 से अब तक हुए भुगतानों की पत्रावलि रिकॉर्ड रूम से निकलवा ली। यहां किसी भी ठेकेदार से पीएफ कटने का प्रमाण पत्र लिए बिना ही भुगतान किया जा रहा था। इस पर टीम सभी पत्रावलि, रजिस्टर और भुगतान से सबंधित फाइलों को जब्त कर अपने साथ आगरा ले गई है। आयुक्त ने पालिका से पीएफ न काटे जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। टीम में सहायक आयुक्त एसएस भाटी, आरएम तिवारी आदि भी थे। 
विज्ञापन



नगर पालिका, नगर पंचायतों में नहीं कट रहा पीएफ
सूत्र बताते हैं मथुरा ही नही जिले की कोसीकलां, वृंदावन नगर पालिका के अलावा नगर निकायों में कराए जा रहे निर्माण और सफाई कार्याें के ठेके में पीएफ काटने का प्रमाण पत्र नहीं लिया जा रहा है। ईपीएफ की टीम का अगला निशाना अब ये नगर पालिकाएं, नगर निकाय है। 

हमने मथुरा नगर पालिका की 2011 से अब तक की भुगतान की सभी पत्रावलियां जब्त कर ली हैं। इन सभी पत्रावलियों का असेसमेंट कराया जाएगा। जिन ठेकेदारों से श्रमिकों का पीएफ कटने का प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है उन श्रमिकों के पीएफ की रिकवरी नगर पालिका से होगी।
विज्ञापन

- विश्वजीत सागर
आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आगरा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें