मांट। बहुजन समाज पार्टी का रविवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कैडर कैंप का आयोजन मांट में जाबरा रोड पर हुआ। इसमें गांव संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि बसपा सरकार ने सभी समाज, वर्ग, धर्म, जाति के लिए विकास कार्य किया है ।
जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। लिहाजा, सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत व सक्रिय करने में जुट जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी सागर ने की एवं संचालन नरेश कुमार ने किया। इस मौके पर जसराम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, हेमराज सिंह, रनवीर सिंह, कुबरसेन, सुखबीर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामसिंह, शिव लहरी, केशवदेव उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, दीपू भारद्वाज सहित आदि मौजूद रहे।