मथुरा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने और छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। जिले में स्कूल चलो अभियान फेज-2 के तहत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विभागीय पोर्टल पर अब तक कुल 24 हजार बच्चों के नामांकन का डेटा फीड किया जा चुका है, लेकिन नामांकन इससे अधिक हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं शिक्षकों और बच्चों की ओर से रैलियां निकली जा रही हैं। ग्रामीणों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। बीएसए रतन कीर्ति का कहना है कि अभियान अभी जारी है, बच्चों के दाखिले लगातार बढ़ रहे हैं।