फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पैन पर एक से अधिक टिन नंबर की होगी जांच

Thu, 09 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Tax Fraud
विज्ञापन
जिस व्यापारी ने एक ही पैन (परमानेंट एकाउंट नंबर) पर एक से अधिक टिन (टैक्स इनफॉर्मेशन नेटवर्क) नंबर ले रखे हैं, उनकी जांच के बाद ही जीएसटी लॉगइन पासवर्ड दिया जाएगा। इसके लिए अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय जीएसटी पोर्टल पर माइग्रेशन का कार्य चल रहा है। भारत सरकार ने इसके लिए अंतिम तिथि भी घोषित कर रखी है। इधर, एक ही पैन पर एक से अधिक टिन नंबर लेने वाले व्यापारियों की जांच जोर-शोर से की जा रही है। ऐसे टिन नंबरों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

नोडल अफसर व डिप्टी कमिश्नर शशिधर शाही ने बताया एक पैन पर स्वामित्व वाली एक ही फर्म का रजिस्ट्रेशन हो सकता है। हालांकि व्यापारी साझेदारी या फिर प्राइवेट लिमिटेड फर्म में रजिस्ट्रेशन करा सकता है। एक ही पैन पर स्वामित्व वाली एक से अधिक फर्मों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


माइग्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च
डिप्टी कमिश्नर शशिधर शाही ने बताया कि जीएसटी साइट पर माइग्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। लॉगइन पासवर्ड कारोबारियों के मोबाइल, ईमेल पर भेजे जा रहे हैं। कारोबारी कार्यालय से भी पासवर्ड लेकर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें