मथुरा। पुलिस की गिरफ्त में खड़े शराब तस्कर।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत मांट पुलिस ने जाबरा टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 320 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को जाबरा टोल प्लाजा पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया चेकिंग कर रहे थे। नोएडा की तरफ से आ रहे ट्रक में चेकिंग के दौरान 320 अंग्रेजी शराब केसीनोस प्राइड हरियाणा मार्का सहित राजेंद्र कुमार व हरिंदर सिंह निवासी गांव ओटाला थाना समराला जिला लुधियाना पंजाब को पकड़ लिया।
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 12 लाख रुपये है। शराब को हरियाणा से अच्छे मुनाफे लिए बिहार लेकर जा रहे थे। मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। शराब तस्करों ने होली से पहले बिहार में शराब पहुंचाने की बात को कबूला है। इसके एवज में उन्हें एक चक्कर के 45 हजार रुपये मिलते थे।