फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में गांधीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल...दो घंटे ठप रहा रेलमार्ग, स्टेशन पर यात्री हुए परेशान

Sat, 13 Dec 2025 07:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांधीधाम एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को मथुरा रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया। ऐसे में कई ट्रेनों को रोक दिया गया। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मथुरा में ट्रेन का इंजन हुआ फेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कासगंज रेल मार्ग पर गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने से दो घंटे से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। शनिवार की शाम मथुरा से कासगंज जा रही गांधीधाम एक्सप्रेस का मथुरा लक्ष्मी नगर में इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई और कासगंज से मथुरा जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को राया रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा छावनी स्टेशन प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते गांधीधाम का इंजन खराब हो गया था, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक रेल मार्ग बाधित रहा। 

गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, टनकपुर दो घंटे से अधिक समय तक मथुरा छावनी स्टेशन पर खड़ी रही और आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही । वहीं अन्य ट्रेनों के आगमन में भी देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें