फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो 1: सौंख में नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक करते चेयरमैन योगेश लंबरदार - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सौंख। कस्बे के विकास को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें विकास कार्य और जन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में करीब 5 करोड़ रुपये के विकाय कार्यों के प्रस्तावों पर मोहर लगी। साथ ही तय हुआ कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन



नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन योगेश लंबरदार की अध्यक्षता में सभासदों के साथ बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकमास मेले में लगने वाली बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी। पेयजल व्यवस्था के लिए जगह-जगह मीठे पानी के टैंक लगाए जाएंगे। दिन में तीन बार सफाई कार्य किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह सांकेतिक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। बैठक में तय हुआ कि परिक्रमा मार्ग में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जिससे परिक्रमार्थियों को सुविधा हो। इसके साथ ही करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। सभासदों ने बंदर, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के सुझाव दिए।
चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि जनसमस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, सभासद संतोष चौधरी, सुनिया पहलवान, सागर गर्ग, सौरभ सिंघल, विनोद चौधरी, सपना कुमारी, अभिषेक गर्ग, गोपी, भोलेशंकर, चंद्रशेखर, मुकेश, हरेंद्र बाबू, सफाई नायक योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें