नगर निगम के एसएनए राजकुमार मित्तल से शिकायत करता दुकानदार।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। आर्य समाज रोड पर नगर निगम प्रवर्तन दल के सुरक्षाकर्मी ने दुकानदार को दो थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। दुकानदार ने सहायक नगर आयुक्त(एसएनए) से शिकायत की है। एसएनए ने दुकानदारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शहर के आर्यसमाज रोड पर श्रेयांश गैस चूल्हे ही रिपेयरिंग की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर बैठा था। नगर निगम प्रवर्तन दल के सुरक्षाकर्मी आए और दुकानदार को बुलाकर उसके दो थप्पड़ जड़ दिए। दुकानदार श्रेयांश ने कहा कि उसने कोई अतिक्रमण नहीं कर रखा था। गुस्साए दुकानदार नगर निगम में एसएनए राजकुमार मित्तल के पास पहुंच गया। यहां दुकानदार ने घटना की शिकायत की। इस पर एसएनए ने दुकानदार को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवई की जाएगी। साथ