फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी करने में माहिर नेत्रपाल से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली...25 हजार का है इनामी

Wed, 24 Sep 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
25 हजार का इनामी नेत्रपाल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी व हाईवे थाने की पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम व थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पुष्पांजलि उपवन के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान आगरा के अछनेरा के गांव मांगरौल निवासी नेत्रपाल के रूप में हुई है और उसके कब्जे से चोरी के आभूषण, 4900 रुपये, तमंचा, चार कारतूस, बाइक व चोरी करने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।

आगरा व मथुरा के विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही आगरा में गैंगस्टर एक्ट में भी मामला दर्ज है। मथुरा पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शातिर अपने साथियों के साथ बंद मकानों की रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देता था। सीओ ने बताया कि आरोपी मंगलवार रात को पुष्पांजलि उपवन में मकानों की रेकी करने आया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें