फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encounter: गो तस्कर से मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 21 Aug 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान  गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने 25 हजार के इनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक और तमंचा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


 सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया 25 हजार रुपये के इनामी पलवल के थाना उड़ावड़ इस्लामाबाद उटावर निवासी युनुस को हाइवे स्थित प्रकाश ढाबा के बगल में जाने वाले रास्ते पर सुदामा बिहार के पीछे से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उसकी टांग में गोली लगी है। आरोपी को सौ शैय्या अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी गायों की रैकी करने के लिए मथुरा आया हुआ था। 

आरोपी 26 मई 2025 की रात में एनएच-19 हाइवे पर एक 12 टायरा ट्रक में ठूस-ठूस कर गोवंश को भरकर कटान के लिए मेवात ले जा रहा था। गोरक्षकों द्वारा ट्रक को रोके जाने पर आरोपी गोवंश भरे ट्रक को कोटा छरौरा पैट्रोल पम्प के पास छोड़कर भाग गया था। 
विज्ञापन


थाना जैंत के कैलाशनगर निवासी गौ रक्षक गोविन्द सिंह पुत्र सुदेश पाल ने गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, निरीक्षक नरेश कुमार भाटी, प्रभारी सर्विलाँस सेल विकास शर्मा, पवन कुमार, जय सिंह, केशव वशिष्ठ, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें