फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एप्पल के 35 करोड़ के मोबाइल-लैपटॉप लूटने आए लुटेरों से मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार

Fri, 06 Jan 2023 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके पांच साथी फरार हो गए। ये लुटेरे एप्पल कंपनी के मोबाइल-लैपटॉप से जा रहे कंटनेर को लूटने के लिए उसका पीछा कर रहे थे। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल लुटेरे को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर हाईवे पर 35 करोड़ रुपये के एप्पल कंपनी के मोबाइल और लैपटॉप की लूट को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरे को पकड़ा है। लुटेरे के पैर में गोली लगी है, जबकि इसके पांच साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस की टीमें फरार लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक कार, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि चेन्नई से हिमाचल के बिलासपुर के लिए 35 करोड़ रुपये के एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन और लैपटॉप लेकर कंटेनर चला। इसका पीछा पैमा रोड, पुन्हाना (हरियाणा) निवासी वसीम कर रहा था। 35 करोड़ रुपये से भरे एप्पल के मोबाइल और लैपटॉप को लूटने की योजना मथुरा हाईवे पर थी। इसकी भनक लगते ही एसएसपी ने स्वाट टीम प्रभारी अजय कौशल और थाना हाईवे एसएचओ छोटेलाल के संग टीम को लगाया। 

दो गाड़ियों में थे छह लुटेरे 

दोपहर को दो गाड़ियों में करीब छह लुटेरे आते दिखे। नरहौली पुल पर पुलिस को देखते ही गाड़ियों में सवार वाहन लुटेरे भरतपुर मार्ग की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस और स्वाट टीम ने पीछा किया तो मुंडेसी के रामपुर स्टेशन के पास एक कार पंचर हो गई, जबकि दूसरी स्कॉर्पियो में सवार तीन लुटेरे भाग खड़े हुए। पुलिस को देख दो लुटेरे भी फायर करते हुए भाग गए। पुलिस की गोली लगने से एक वाहन लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और भागे लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से जाहिद पुत्र अयूब निवासी हुजपुरी, छैसा, थाना हथीन (पलवल) घायल हुआ है। इसके अन्य 5 फरार साथियों की तलाश की जा रही है। जाहिद पर मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में करीब 12 से अधिक लूट, वाहन लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। इसकी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

भागे पांच लुटेरे जल्द होंगे पुलिस गिरफ्त में : एसपी सिटी

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि भागे हुए वाहन लुटेरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। जल्द ही इसके साथी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। भागे हुए मुस्तकीम, नईम, मुस्तकीम, बोलर व वसीम (सभी निवासी हथीन) हैं। वहीं घायल लुटेरे का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें