विराट और अनुष्का ने बाबा नीम करोली के दर्शन किए
- फोटो : अमर उजाला
विराट-अनुष्का ने ग्रहण किया प्रसाद
वहां मौजूद लोगों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। उन्होंने अपने शिष्यों से विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी को श्रीजी का प्रसादी माला, अंगवस्त्र भेंट करने के लिए कहा।
आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक प्रेमानंद गोविंद शरण के प्रवचनों का श्रवण किया। दिन में होटल में विश्राम करने के बाद शाम को पवनहंस हेलीपैड आ गए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी कराया। इसके बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए। विराट और अनुष्का के दोनों दिनों का कार्यक्रम गोपनीय रहा। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी।