हाईवे से अतिक्रमण हटाने और अधिगृहीत भूमि का कब्जा लेने के लिए शनिवार को फिर अभियान चलाया गया।
चार जेसीबी ने औरंगाबाद तिराहा के आसपास हाईवे के किनारे से दुकान, मकानों को ध्वस्त कर दिया। किसी की गुहार नहीं सुनी गई। कई परिवार अपने मकानों से सामान नहीं निकाल पाए।
हाईवे के सिक्स लेन बनाने के कार्य के तहत ये कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक चार जेसीबी मशीन, दो पॉक्लिन मशीनें अतिक्रमण हटाने में लगीं।
अभियान में एसडीएम सदर राजेश कुमार, एसपी सिटी शैलेष कुमार पांडेय, सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र कुमार यादव, चार थानों की फोर्स, पीएसी लगी थी।
इस दौरान हाईवे भी जाम होता रहा। इधर गोकुल रेस्टोरेंट, सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट बाईपास पर मकान और दुकानें ध्वस्त कर दीं गईं।