फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी के साथ कर सकते हैं पॉलिटेक्निक, एक वर्ष का होना चाहिए अनुभव प्रमाण पत्र; इस तर मिलेगा प्रवेश

Sat, 31 May 2025 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी नौकरी के साथ ही पॉलिटेक्निक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र देना होगा। 
 
विज्ञापन
आईटीआई रैल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी भी अब कोटवन राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसके लिए उनके पास कम से कम एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक के 50 किलोमीटर की सीमा में स्थित पंजीकृत उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी अब संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। उनके लिए संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग में 30 सीटें आरक्षित हैं।

श्रमिकों की योग्यता हाईस्कूल, आईटीआई व इंटरमीडिएट रहेगी। साथ ही उनके पास एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना जरूरी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों के लिए शाम को कक्षाएं संचलित की जाएंगी। इसके लिए एक तिहाई प्रवेश पर ही ये कक्षाएं संचलित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें