फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बीएसएनएल ऑफिस में फंदे से लटका मिला कर्मचारी, पत्नी की माैत से थे दुखी; भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बीएसएनएल कार्यालय में कर्मचारी के फंदे पर लटकने से सनसनी फैल गई। ड्यूटी पर साथी कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली के डेंपीयर नगर स्थित (भारत संचार निगम लिमिटेड) बीएसएनएल कार्यालय में मंगलवार की सुबह टेक्नीशियन का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि मंगलवार की सुबह बीएसएनएल कार्यालय में एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को सूचना दी तो वह भी मौके पर आ गए। 


 

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान थाना जमुनापार के रामनगर निवासी अवधेश कुमार शर्मा (55 वर्ष) के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवधेश कुमार शर्मा बीएसएनएल में टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। सोमवार की रात को वह घर से ड्यूटी पर आए थे। 

 

मंगलवार की सुबह जब अन्य कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो साथी को फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। बताया कि टेक्नीशियन की पत्नी की डेढ़ साल पहले कैंसर की बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा दो बेटों में से एक बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। हो सकता है इसी कारण परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की हो। 

 

अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। इधर, अवधेश कुमार शर्मा के भाई सीताराम हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता है। यदि उसे ऐसा करना होता तो वह पत्नी की मृत्यु के बाद कर सकते थे। 

 
विज्ञापन

भाई का कहना है कि उनकी हत्या हुई है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। बीएसएनएल से सेवानिवृत्ति में भी अभी पांच साल का समय है। सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन यदि हत्या की आशंका जता रहे हैं तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें