फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कर्मचारी ने चेयरमैन पति पर लगाया गाली देने और गला दबाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। नगर पंचायत में चेयरमैन पति द्वारा एक कर्मचारी से ईओ के सामने की गई अभद्रता चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है गत दिनों नगर पंचायत में चेयरमैन पति ने एक कर्मचारी का गला दबाया तो दूसरे से गाली-गलौच कर दी। बाद में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने अपना सिर दीवार से फोड़कर स्वयं को भी लहूलुहान कर लिया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा कार्रवाई न करने से कर्मचारियों में रोष है वहीं नगर पंचायत का कामकाज प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन

नगर पंचायत गोवर्धन में कार्यरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवर सिंह शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा ने चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि वह वे टीसी के पद पर कार्यरत हैं। गत 12 अगस्त की शाम उन्हें ईओ ने आवश्यक कार्य से घर से बुलाया। उन्होंने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो पहले से चेयरमैन पति अध्यक्ष के कमरे में बैठे थे। आरोप है ईओ के समक्ष मनीष ने उन्हें गाली दीं ओर और मारपीट पर आमादा हो गए। एक अन्य कर्मी मोहन श्याम का गला दबाने का प्रयास किया। उस समय कार्यालय में अन्य कर्मचारी व मेंबर भी मौजूद थे, जिन्होंने बचाया।
आरोप लगाया कि मनीष ने जांच के बहाने उनसे रिकार्ड ले लिया और वापस नहीं किया। कर्मचारी ने ईओ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि इस कृत्य से उनकी मां सदमे में हैं। पीड़ित का कहना है कि वह जुलाई 2026 में रिटायर्ड हो रहे हैं। आरोप लगाया कि उनका एसीपी व बकाया वेतन रोक रखा है। वहीं मनीष लंबरदार ने बताया कि चेयरमैन प्रभा शर्मा द्वारा अनियमितता का नोटिस दिया गया, इसलिए कर्मचारी ड्रामा कर रहा है। मारपीट का कोई मामला नहीं है। ईओ चैतन्य तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उनके समक्ष हुई है। कर्मी की तरफ से शिकायती पत्र मिला है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें