फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंदिर से लेकर पूरे मार्ग पर साफ-सफाई पर जोर

विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी मंदिर मेंं सफाई करते सिक्योरिटी गार्डस।
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने साफ सफाई से लेकर मंदिर के सामने दुकानों पर लग रहे होर्डिंग बोर्ड को नगर निगम की सहायता से हटवाना शुरू कर दिया है। मंदिर में सफाई जोर शोर से चल रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि 25 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे से पूर्व श्री बांकेबिहारी मंदिर के सामने बनी दुकानों पर लगे सभी बडे़ होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। होर्डिंग इसलिए हटाए जा रहे हैं, ताकि उस दिन कोई हादसा हो जाए। मंदिर के आसपास बंदरों का भी आतंक है। इसके लिए प्रशासन कुछ इंतजाम कर रहा है। जहां एक ओर छतों पर नेट लगाए जाने की योजना है तो वहीं मंदिर के आसपास कुछ लंगूरों को भी छतों पर रखा जाएगा। वहीं कुछ जगहों पर लंगूरों की बड़ी तस्वीरों को लगाया जाएगा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी कहा कि वृंदावन में बंदरों की समस्या है। जिला प्रशासन उसके लिए भी इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें