फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथियों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए ओढ़ाए कंबल

विज्ञापन
चुरमुरा केंद्र पर सर्दी से बचाने के लिए हाथियों को कंबल ओढ़ाए गए।
विज्ञापन
फरह। हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में हाथियों को ठंड से बचाने के लिए विशेष रूप से तैयार कंबल ओढ़ाए जा रहे हैं। उनके बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल लगाई गई हैं जो ठंडी हवाओं को रोकते हुए बाड़ों को गर्म रखने में मदद कर रही हैं। उन्हें तेल की मालिश दी जा रही है, इससे रक्त संचार में सुधार हो और शरीर की अकड़न दूर हो सके।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी का मौसम शुरू होते ही वाइल्डलाइफ एसओएस ने आगरा भालू संरक्षण केंद्र और मथुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र पर मौसमी देखभाल प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। संस्था द्वारा बचाए गए हाथियों और स्लॉथ भालुओं को गर्म, पोषित और आरामदायक रखने के लिए विशेष रूप से सहायता प्रदान की जा रही है। वृद्ध हाथियों के लिए ख़ासतौर पर कंबल बनवाए गए हैं। सर्दी को देख हाथियों के आहार को संशोधित किया गया है। उनके भोजन में लौंग, हल्दी, अदरक, लहसुन, काला नमक, अजवाइन और हींग जैसे गर्म मसालों का मिश्रण शामिल है, जिसे गुड़ और घी के साथ मिलाया जाता है। हाथियों को पौष्टिक मौसमी चारा भी दिया जा रहा है।
आगरा स्थित भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को बाजरा और रागी से बना गर्म दलिया, गुड़ और उबले अंडे, मुरमुरे, गुड़ और मूंगफली से तैयार विशेष ट्रीट दी जा रही है। भालुओं के मांदों, गड्ढों और बाड़ों में धान के भूसे और सूखी घास बिछाई है। गठिया या कम गतिशीलता वाले भालुओं के लिए अतिरिक्त हीटर लगाए हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस के पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. एस. इलयाराजा ने कहा कि हाथियों के आहार में शामिल गर्म मसाले सर्दियों के दौरान पाचन, रक्त संचार और शरीर की गर्मी बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें