फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खादर की काॅलोनियों में बिजली, पानी का संकट

Sun, 30 Jul 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में बाढ़ के कारण खादर क्षेत्र की दर्जन से अधिक काॅलोनियों में बिजली की आपूर्ति बंद हैं। इससे काॅलोनियों के साथ-साथ यमुना किनारे के अन्य क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं वृंदावन में भी पानीघाट, बराहघाट, पुराना कालीदह क्षेत्र में खादर की कालोनियों में बिजली बंद होने से पिछले तीन दिनों से पीने के पानी भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे सैकड़ों को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जयसिंहपुरा खादर की एक दर्जन से अधिक काॅलोनियों में पिछले तीन दिनों से बिल बंद है। रात होते ही यहां अंधकार छा जाता है। वहीं पीने का पानी की किल्लत हो गई है। गणेश धाम निवासी मुवीन ने बताया कि बिजली कई दिनों से गुल है। पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। यदि विद्युत अधिकारियों को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते। यमुना धाम निवासी राहुल और सोनम ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को बिजली पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

बिजली अधिकारी उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं वृंदावन में गौरानगर निवासी रामकुमार, अशोक कुमार का कहना है कि खादर में बाढ़ आई है, बिजली पानी की समस्या से शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। विद्युत अधिकारी अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, आखिर निराकरण कैसे हो। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें