फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के 15 गांव की बत्ती गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर; अधिकारियों पर लगाया ये आरोप

Wed, 16 Jul 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट के 15 गांवों की बिजली गुल हो गई। 22 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इन लोगों ने बिजलीघर घेरते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट में उमरारा फ़ीडर के 15 गांव में पिछले 22 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझ कर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

 
ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा उमरारा फ़ीडर के बिजलीघर से ट्रांसफार्मर में खराबी होने से पिछले 22 घंटे से फ़ीडर के 15 गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं थी, जिसके बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं कराया गया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सैकड़ों की तादात में बिजलीघर पर पहुंच गए।


बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझकर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया गया। भाकियू नेता राजकुमार चौधरी ने कहा जब तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं होगी तब तक बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई। देर रात तक  काफ़ी प्रयास के बाद फ़ीडर को चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें