फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीषण गर्मी में बिजली खेल रही लुका-छिपी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। तेज धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए बिजली की कटौती परेशानी का सबब बन गई है। लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण घरेलू विद्युत उपकरण भी खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र से पोषित कदंब बिहार समेत अन्य क्षेत्र में विद्युत बाधित रही। इससे करीब 10 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली के बार-बार आने-जाने का जारी रहा। लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों परेशान रहे। कई परिवारों ने घर की छतों और गलियों में बैठकर रात काटी। बिजली कटौती के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
लोगों ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने और घटने से फ्रिज, टीवी, कूलर, मोटर और अन्य घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। कदंब बिहार के लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एसडीओ सौरभ मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण बार-बार लाइन ट्रिप हो रही हैं। बुधवार को लोड दूसरे फीडर पर स्थानांतरण किया है, ताकि ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


ट्रांसफाॅर्मरों पर लगाए कूलर
फरह। भीषण गर्मी से फरह में अधिक लोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर गर्म हो रहे हैं, जिससे इनके फुंकने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए विद्युत निगम ने ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा रखने के लिए उनके पास कूलर लगाए हैं।जेई मनमोहन ने बताया कि गर्मी में ट्रांसफाॅर्मरों की ठीक रखना चुनौती भरा कार्य है। इनके गर्म होने पर बिजली के बार-बार ट्रिप होने का खतरा रहता है। उपखण्ड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट न हों और लगातार उनको ठंडी हवा मिलती रहे इस कारण कूलर लगाए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें