फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, संविदाकर्मी की माैत; पत्नी और भाभी घायल

Thu, 11 Jun 2026 10:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार शिव सिंह, उनकी पत्नी तथा भाभी घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को होडल के अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर होडल के समीप बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में विद्युत निगम के एक संविदाकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और भाभी घायल हो गईं।
विज्ञापन


गांव राजागढ़ी निवासी शिव सिंह संविदाकर्मी के रूप में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को शिव सिंह अपनी पत्नी सुनीता और भाभी गीता के साथ पलवल स्थित अपनी पुत्री से मिलने गए थे। पुत्री से मुलाकात के बाद तीनों टेंपो में सवार होकर कोसीकलां लौट रहे थे।

जब उनका टेंपो होडल के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार शिव सिंह, उनकी पत्नी तथा भाभी घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को होडल के अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिव सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए कोसीकलां के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात्रि में करीब नौ बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें