मथुरा। कासगंज से मथुरा ट्रायल के लिए आया इंजन
- फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। मथुरा-कासगंज मार्ग पर अब शीघ्र ही इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेन दौड़ने लगेंगी। गुरुवार को कासगंज से मथुरा तक इलेक्ट्रिक रेल इंजन का ट्रायल किया गया। अब 29 सितंबर को इलेक्ट्रिक इंजन वाली सवारी गाड़ी आएगी। मथुरा-कासगंज मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी रेल चलाने के लिए काफी समय से काम चल रहा था।
गुरुवार को इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया गया। सायं 5:30 बजे इंजन राया पहुंचा और यहां बिना रुके मथुरा चला गया। अब यह 29 सितंबर का कासगंज से आगरा
फोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जुड़ कर आएगा। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि बिजली की लाइन चालू होने से राया के विकास को चार चांद लगेंगे।