मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से श्रीकृष्ण चंद गांधी स्कूल की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसी दीवार के बराबर में भाजपा के वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी का मकान भी है।
दोपहर तीन बजे मूसलाधार बरसात ने शहर को तरबतर कर दिया। इसी बीच तेजी से बिजली श्रीकृष्ण चंद गांधी स्कूल की गली में दीवार पर आकर गिरी। बिजली गिरते ही धड़ाधड़ दीवार का गिरना शुरू हुआ तो घरों में बैठे लोग हक्के-बक्के रह गए।
धराशायी दीवार को देखने के लिए घर की छतों पर और बाहर भीड़ लग गई। हालांकि दीवार गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। पहले भी एक बार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से यह दीवार गिर चुकी है। भाजपा नेता के घर के पीछे गिरी दीवार की सूचना पर भाजपाई उनके निवास पर एकत्रित हो गए।