फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनपद में एक महापौर, एक पालिकाध्यक्ष और १३ नगर पंचायतों के अध्यक्ष का होना है चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनाव में इस बार जनपद के १५ निकाय प्रमुख और २४९ वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला ९.४२ लाख मतदाताओं के हाथ में रहेगा। यह अपने-अपने क्षेत्र का प्रमुख नागरिक चुनेंगे। इसमें एक महापौर, एक पालिकाध्यक्ष और १३ नगर पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव शामिल है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं है। जनपद में एक नगर निगम, एक नगर पालिका और १३ नगर पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या ९४२६४९ है। जिन्हें १५ निकाय प्रमुखों के साथ २४९ वार्ड के सदस्यों का चुनाव भी करना है। इसके लिए ८५० मतदेय स्थल, २६४ मतदान केंद्र तय किए गए हैं। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए ५९९ मतदान स्थल, १७४ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां ७० वार्ड के ७१२३४८ मतदाता वोट डाल सकेंगे।
२५ वार्ड वाली जनपद की एक मात्र कोसीकलां नगर पालिका में ४४ मतदेय स्थल और १५ मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। यहां ४९२१६ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले की १३ नगर पंचायतों के अध्यक्ष और १५४ वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए २०७ मतदान स्थल और ७५ मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यहां १८१०८५ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

-
जीएलए विवि में लगा विशेष मतदाता शिविर
मथुरा। निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत जीएलए विश्वविद्यालय में बुधवार को छाता विधानसभा क्षेत्र का विशेष मतदाता पंजीकरण तथा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ उपजिलाधिकारी श्वेता ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण फार्म उपलब्ध कराए। विद्यालयों से वोटर हेल्प डेस्क बनवाने को कहा। जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. अखिलेश यादव, मनीष दयाल, डॉ. दीनदयाल ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन, संचालन व उसके महत्व पर चर्चा की। डॉ. आशीष शुक्ला का सहयोग रहा। संचालन राजेश कुमार झा ने किया। निकेत मोहन कोर्डिनेटर बलदेव व याकूब कानूनगो मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें