फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर की प्रबंध कमेटी का चुनाव आज

Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के दो पदों के लिए मतदान आज 24 अप्रैल को होगा। चुनाव का प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया। शयनभोग सेवाधिकारी के दो पदों के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने चुनाव चिह्न दिखाकर समर्थन में वोट करने की अपील की। घर-घर जाकर भी वोट मांगे गए। सभी अपनी जीत के लिए आश्वस्त दिख रहे थे।

शयनभोग सेवाधिकारी के दो पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे विलास गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, प्रह्लाद गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, निखिल गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर प्रत्याशी कह रहा है कि जीतने के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इधर मंदिर प्रबंध कमेटी की चुनाव समिति ने भी मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं।

प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को मोहन बाग में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 5:30 बजे से मतगणना और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें