शहर का विकास हो, सड़कें अच्छी ही नहीं सुरक्षित भी होनी चाहिए। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, हर तरफ जाम लगा रहता है। विधायक ऐसा हो जो शहरवालों की समस्याओं को समझकर उनका निराकरण करा सके। बेटियों ने कहा कि धार्मिक नगरी के डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाए। सिटी बसों का संचालन हो।
शनिवार को अमर उजाला की चुनावी चौपाल आरसीए गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित हुई। यहां बेटियों ने ‘कैसा हो विधायक’ विषय पर बेबाकी के साथ अपने विचार रखे। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुनीता कुमारी, रवीना, पूजा सिंह, आसमा, गुंजन गोस्वामी, प्रतिक्षा गर्ग, दिव्या ज्योति और अनामा ने कहा कि जब विधायक लोगों की समस्याओं को जानते होंगे तो उनका निराकरण भी आसानी से करा सकते हैं।
लोगों को चाहिए कि ऐसा विधायक ही चुनें जो उनके बीच में रहकर उनकी बात सुने। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मोहिनी सिंह, प्रिया राजपूत, खुशबू जौहरी, पल्लवी चौधरी, ब्रजबाला, निधि मिश्रा, सोनम बानो, प्रज्ञा खत्री, हनी खत्री, मोहिनी सिंह, गुंजन शर्मा, नेहा रावत, नेहा द्विवेदी, प्रियांशी, खुशी, प्राप्ति ने बताया कि हमारा विधायक शिक्षा को बढ़ावा देने वाला हो।
क्योंकि पढ़ा लिखा वर्ग ही एक आदर्श समाज को तैयार कर सकता है। छात्राओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए जाएं। विधायक को चाहिए कि वह इस मुद्दे को लेकर पैरवी करें। अच्छी सड़कें बनवाएं। मथुरा शहर में सिटी बसों का संचालन कराया जाए।
--
अमर उजाला की टीम आज जयसिंहपुरा में किशोरी रमण वाटिका में जाएगी- दोपहर - दो बजे