फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमन चौधरी दो वोटों से जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उतार-चढ़ाव के बीच दो बार हुई मतगणना के बाद नौहझील ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमन चौधरी ने दो वोटों से विजय पा ली। माना जा रहा है कि सुमन चौधरी को हराने के लिए रची गई साजिश को भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री राजेश चौधरी ने फेल कर दिया। वोटों के आंकडे़ इस तरह उलझे कि डेढ़ घंटे बाद परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

शुरूआत में नौ वोटों से भाजपा उम्मीदवार सुमन चौधरी की जीत की घोषणा कर दी गई। आपत्ति के बाद पुनमर्तगणना होने लगी। दुबारा हुई मतगणना में नौ वोट सुमन चौधरी के निरस्त कर दिए गए है। इससे निर्दलीय प्रत्याशी योगेश शर्मा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे गुस्साए भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री राजेश चौधरी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए।
कुछ देर बाद निर्दलीय उम्मीदवार भी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। माहौल को देखते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने पुनमर्तगणना कराने को कहा। दुबारा हुई मतगणना में सुमन चौधरी के सात वोट निरस्त हुए, जबकि योगेश शर्मा का एक भी वोट निरस्त नहीं हुआ। इसके बाद अधिकारिक रूप से सुमन चौधरी को दो वोट से जीतने की घोषणा कर दी गई। अंदरखाने की बात यह है कि इस चुनाव को पूर्वमंत्री और एक भाजपा नेता ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रख था। भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ने मौके पर विरोध करके पार्टी को जीत दिला दी।
विज्ञापन

केंद्र-प्रदेश नेतृत्व से खटखटाया फोन, चंद मिनटों में फैसला
नौहझील ब्लॉक में मतगणना को लेकर डेढ़ घंटे तक शहमात का खेल चला। ऐसा क्या हो गया कि डेढ़ घंटे तक सुमन चौधरी को हराने के लिए रची जा रही साजिश चंद मिनटों में धाराशायी हो गई। भाजपा सूत्र बताते हैं कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व से आए फोन के बाद जिला प्रशासन ने साजिश को दरकिनार करते हुए भाजपा उम्मीदवार के सिर पर सेहरा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें