फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: संस्कार सिटी की 14वीं मंजिल से गिरे, मानसिक रूप से थे परेशान

Sun, 01 Nov 2026 05:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में एक बुजुर्ग की 14वीं मंजिल से गिरकर माैत हो गई। दिल्ली निवासी बुजुर्ग आठ महीने से वृंदावन में रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इसी बिल्डिंग से गिरकर बुजुर्ग की हुई माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में रुक्मिणी विहार स्थित संस्कार सिटी में रविवार सुबह एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कपूर पुत्र द्वारिका प्रसाद कपूर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन के निवासी थे और पिछले आठ माह से पारस प्राइड, रुक्मिणी विहार में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से मानसिक रूप से परेशान थे। मृतक की संस्कार सिटी निवासी मनोज सिंह माचिया (55) से मित्रता थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें