फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में बेहोश हुए श्रद्धालु...बुजुर्ग और महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 09 Nov 2025 01:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव से रविवार को श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। एक बुजुर्ग बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मंदिर में बेहोश हुए श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। वह भीड़ में फंसकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। वहीं, एक महिला श्रद्धालु की तबीयत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन


शनिवार को एक श्रद्धालु की हो गई थी माैत
वृंदावन के श्री बांकेबिहारी में शनिवार को एक श्रद्धालु की माैत हो गई थी। दिल्ली के हरिनगर निवासी अखिलेश (67 ) अपने बेटे साहिल और अन्य परिजन के साथ ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आए थे। साहिल के मुताबिक, शनिवार सुबह 8:45 बजे वह लोग मंदिर में प्रवेश कर गए थे। मंदिर में काफी भीड़ थी। भीड़ के बीच जैसे-तैसे दर्शन किए। इसी बीच जब वह लौटकर जा रहे थे तो पिता को मंदिर परिसर में कुछ परेशानी महसूस होने लगी और वह मंदिर में अंदर की ओर गेट नंबर दो के पास ही बैठ गए। उनसे पूछा कि क्या हुआ तो वह कुछ कह पाते कि अचानक गश खाकर गिर पड़े।

वह उन्हें कंधे पर उठाकर बाहर की लेकर दौड़े। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही चिकित्सीय टीम को बुलाया, तो तुरंत ही अस्पताल ले जाने को कहा। एंबुलेंस से उनको जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन का मन नहीं माना तो वह ब्रज हेल्थ केयर ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता। रोते बिलखते परिजन फिर संत रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार ढांढस बंधाया। परिजन ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया और शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें