फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत; शिनाख्त तक न हुई

Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट कस्बे में वृंदावन मार्ग पर धर्मकांटे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार साधु वेशधारी वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
वृंदावन मार्ग पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा मांट में वृंदावन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार साधु वेशधारी वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में साधु वेशधारी वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




शनिवार को वृंदावन मार्ग पर धर्मकांटे के समीप वृंदावन की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें